फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In 2019, the voting record in Gorakhpur was broken

LS Polls: मोदी लहर में टूटा गोरखपुर में पोलिंग का रिकॉर्ड-जानें कब हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग-आंकड़ों से समझें

Mon, 03 Jun 2024 12:13 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 12:13 PM IST
सार

वहीं, गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे रवि किशन शुक्ल ने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत तो हासिल कर ली, लेकिन वह गोरखपुर में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीत के अंतर की बराबरी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
In 2019, the voting record in Gorakhpur was broken
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

2019 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादातर क्षेत्रों में क्लीन स्वीप की नया कीर्तिमान अपने नाम किया, वहीं वोटरों ने भी अपनी भागीदारी बाखूबी निभाते हुए बूथ तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


2019 में हुए चुनाव के दौरान गोरखपुर के लोगों ने भी वोटिंग करने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन छोटे से मार्जिन से वह फर्स्ट डिविजन पास होने से रह गए। वहीं, गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे रवि किशन शुक्ल ने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत तो हासिल कर ली, लेकिन वह गोरखपुर में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीत के अंतर की बराबरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन


सीएम योगी ने 2014 में तीन लाख 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था, जबकि रवि किशन तीन लाख एक हजार के वोटों के अंतर से जीते थे। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2009 से लेकर 2024 तक के बीच हुए चार लोकसभा चुनावों में गोरखपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग 2019 में ही हुई। वोटिंग के मामले में यह अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 50 प्रतिशत मतदाता भी बूथ तक पहुंचकर वोट डालने में परहेज करते आए हैं। मगर, एक बार फिर वोटरों ने निराश करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने के बजाए आराम फरमाना बेहतर समझा।

नतीजा यह रहा कि इस बार मतदान का आंकड़ा 2014 में हुए चुनाव के लगभग बराबर पहुंच गया। 2014 में जहां 54.67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, वहीं इस बार 54.69 प्रतिशत मतदाता ही बूथ तक पहुंचे हैं।

विधानसभा में पिपराइच के मतदाता आगे
गोरखपुर लोकसभा में चुनाव के दौरान विधानसभाओं में हुई वोटिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें भी सबसे ज्यादा वोटिंग 2019 में ही हुई है। इसमें भी पिपराइच के मतदाता वोट डालने में सबसे आगे रहे हैं। यहां पर 2019 में 64 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिले में हर बार शहर फिसड्डी साबित हुआ है और हर साल यहां पर पांच विधानसभाओं में सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई है।

बांसगांव के मतदाताओं में भी नहीं है उत्साह
बांसगांव विधानसभा की बात करें तो यहां के मतदाताओं में शुरू से ही उत्साह नहीं रहा है। पहले 20-30 प्रतिशत वोट डालने वाले बांसगांव लोकसभा के मतदाता अब 50 प्रतिशत के आंकड़े को छूने लगे हैं, लेकिन इसमें गोरखपुर क्षेत्र के मतदाताओं का योगदान निराशाजनक है।

बांसगांव में गोरखपुर की तीन विधानसभाएं आतीं हैं। इसमें बांसगांव के साथ ही चिल्लूपार और चौरीचौरा है। इन विधानसभाओं में हर चुनाव में सबसे कम वोटिंग दर्ज की जाती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 2009 में हुए चुनाव में बांसगांव लोकसभा में महज 39 फीसदी वोट पड़े थे, जबकि 2014 में 49.88 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


2019 में चली मोदी लहर का असर इस लोकसभा में देखने को मिला था और यहां 55.38 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, लेकिन एक बार फिर यहां के मतदाताओं ने निराश किया और 51.59 फीसदी लोग ही मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे।
 
विधानसभा 2024 2019 2014
कैंपियरगंज 54.79 59.81 55.18
गोरखपुर ग्रामीण 55.49 59.39 54.42
गोरखपुर शहर 47.69 52.71 49.18
पिपराइच 60.48 64.42 59.73
सहजनवां 55.16 60.71 55.25
बांसगांव - 46.69 49.47 47.29


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed