फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA's general meeting will be held today, decisions will be taken on controversial issues

Gorakhpur News: आज होगी आईएमए की आमसभा, विवादित मुद्दों पर लिया जाएगा निर्णय

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
IMA's general meeting will be held today, decisions will be taken on controversial issues
उम्मीदवारों की योग्यता के मामलों पर होनी है महत्वपूर्ण चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव से पहले मंगलवार को आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसमें प्रत्याशियों की दावेदारी के लिए जरूरी 50 प्रतिशत हाजिरी के मामले पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आसान होगी।
आईएमए का चुनाव पांच नवंबर को घोषित है। संस्थान के बायलॉज में प्रत्याशियों के लिए न्यूनतम 50 फीसदी हाजिरी का उल्लेख है। चिकित्सकों के बीच चर्चा है कि एक उम्मीदवार को 50 प्रतिशत की अनिवार्यता से छूट दिलाने को लेकर कुछ पदाधिकारियों में मतभेद के चलते चुनाव स्थगित किया गया था। लेकिन, वरिष्ठों के हस्तक्षेप के बाद इस पर आम सभा में चर्चा का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

आईएमए की कार्यकारिणी ने इस वर्ष वरिष्ठ सदस्य डॉ. आरपी त्रिपाठी को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया है। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर डॉ. आरपी शुक्ला और डॉ. मीनाक्षी गुप्ता को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed