फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA elections Competition between President Dr. Mangalesh, Dr. Shivshankar and Dr. Virendra

आईएमए चुनाव : अध्यक्ष के लिए लड़ाई हुई रोचक, अब तीन लोगों के बीच मुकाबला

Fri, 19 Nov 2021 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Nov 2021 12:53 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक आईएमए के चुनाव के लिए 18 नवंबर पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित मिश्रा और डॉ. गगन गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया था। ऐसे में इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में डॉ. तनु वर्मा ने पर्चा दाखिल कर चुनाव को रोचक बना दिया है।

विज्ञापन
IMA elections Competition between President Dr. Mangalesh, Dr. Shivshankar and Dr. Virendra
IMA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई रोचक हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. शिवशंकर शाही और डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबला है। अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले डॉ. आरए अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया है। पर्चा दाखिल करने की तिथि बढ़ाने का असर यह हुआ कि जिन पदों पर निर्विरोध की बात कही जा रही थी उन पदों पर भी प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ तनु वर्मा, कोषाध्यक्ष पर डॉ. मनीष नायक और मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. वीरेंद्र गुप्ता चुनावी मैदान में डटे हैं।   
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईएमए के चुनाव के लिए 18 नवंबर पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित मिश्रा और डॉ. गगन गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया था। ऐसे में इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में डॉ. तनु वर्मा ने पर्चा दाखिल कर चुनाव को रोचक बना दिया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अजय शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया था। अंतिम दिन डॉ. मनीष नायक ने पर्चा दाखिल कर निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद खत्म कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह मीडिया प्रभारी के लिए अकेले डॉ. इमरान अख्तर का नाम सामने आया था। लेकिन इनके विरोध में डॉ. वीरेंद्र गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए भी पर्चा भरा है जबकि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. आरए अग्रवाल ने ई-मेल के जरिये अपना पर्चा वापस ले लिया है। चुनाव अधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक केवल तीन प्रत्याशी मैदान में आए थे, लेकिन अब उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के पदों पर अन्य डॉक्टर मैदान में आ चुके हैं। ऐसे में अब इन पदों पर भी चुनाव होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 21 नवंबर को मत पत्र से चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंगमेकर बनने की है चाहत
आईएमए के चुनाव को लेकर डॉक्टरों में जबरदस्त उत्साह है। यही वजह है कि आईएमए इस बार दो खेमों में बंट गया है। अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए डॉक्टर गुणा-गणित करने में जुट गए हैं। सीनियर से लेकर जूनियर तक का कार्ड खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक सीनियर डॉक्टर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए सुबह से लेकर शाम तक बैठक कर रहे हैं। साथ ही जूनियर और सीनियर तक की दुहाई दे रहे हैं जिससे कि उनके प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। ऐसा कर के वह आईएमए का किंग मेकर बनना चाहते हैं जिससे भविष्य में अगर कोई चुनाव लड़े तो उनसे राय मशविरा जरूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed