{"_id":"66230f5309ebb2f49e08914c","slug":"illegal-shops-will-be-removed-from-gda-land-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-531409-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए की जमीन से हटाई जाएंगी अवैध दुकानें- शहरवासियों के लिए लागू होंगी ये योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए की जमीन से हटाई जाएंगी अवैध दुकानें- शहरवासियों के लिए लागू होंगी ये योजनाएं
Sat, 20 Apr 2024 01:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
जीडीए( सांकेतिक)
- फोटो : एक्स
राप्तीनगर फेज-2 में शाहपुर थाने के पास स्थित जीडीए की एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर सामने की ओर संचालित हो रही अवैध अस्थायी दुकानें हटाई जाएंगी। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन व सचिव उदय प्रताप सिंह ने सभी दुकानों को जल्द हटाकर जमीन सुरक्षित करने का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष ने इसे व्यावसायिक भूखंड नियोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसी तरह सचिव ने प्राधिकरण की आधा दर्जन संपत्तियों का निरीक्षण किया। राप्तीनगर फेज-3 में प्राधिकरण की ओर से निर्मित दो मंजिलें व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। सहायक संपत्ति अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यहां कुल 16 दुकानों में से सिर्फ दो का आवंटन हुआ है। इस पर सचिव ने काॅम्प्लेक्स की मरम्मत व रंग-रोगन कराकर खाली दुकानों की बिक्री करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
राप्तीनगर फेज-4 में नवल एकेडमी स्कूल के पास प्राधिकरण की लगभग 6000 वर्ग मीटर खाली भूमि पर एक भाग में अवैध रूप से निर्मित टीन शेड पाया गया, जिसे जल्द हटाकर वहां ग्रुप हाउसिंग परियोजना लांच करने काे कहा गया।
विज्ञापन
ग्राम लच्छीपुर में आराजी संख्या 929 में प्राधिकरण स्वामित्व की लगभग 1400 वर्ग मीटर भूमि के आंशिक भाग पर अवैध कब्जा पाया गया जिसे शीघ्र हटाकर भूखंड विकसित करने, यहीं पर प्राधिकरण स्वामित्व की आराजी संख्या 725 के लगभग 2800 वर्ग मीटर भूमि के आंशिक भाग पर हुए अवैध कब्जे को हटाकर दुर्बल व अल्प आय वर्ग के लिए भूखंड योजना लांच करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक संपत्ति अधीक्षक इंद्रजीत सिंह, विधि अधिकारी वरुण प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।