फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal mining dumpers running freely on roads in gorakhpur

Three killed in Accident: गोरखपुर में अवैध खनन तो कर ही रहे, खूनी भी साबित हो रहे डंपर

Sat, 04 Jun 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jun 2022 12:37 PM IST
सार

सड़कों पर बेरोक-टोक दौड़ रहे अवैध खनन वाले डंपर, ट्रैक्टर-ट्रालियां, खोराबार में गई थी किशोर की जान, अब कैंट इलाके में तीन की मौत।

विज्ञापन
Illegal mining dumpers running freely on roads in gorakhpur
गोरखपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की सड़कों पर बेरोक-टोक अवैध खनन के डंपर दौड़ रहे हैं। अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रालियां भी लगी हैं। ये वाहन अवैध खनन तो कर ही रहे हैं, तेज गति से चलाने की वजह से लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। हद तो यह है कि कई हादसों के बावजूद खनन अधिकारी और पुलिस अफसर इसपर चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पैडलेगंज, रुस्तमपुर, ट्रांसपोर्टनगर, गीडा सेक्टर पांच के पास धड़ल्ले से अवैध खनन की गाड़ियां चल रही हैं। रात के अंधेरे में यह अवैध धंधा परवान पर होता है। रात में अवैध खनन वाले वाहन इतने तेज चलते हैं, कि अगल-बगल और पीछे चलने वाले वाहन चालकों की रूह कांप जाती है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज इलाके में भी खनन की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हफ्ते भर पहले खोराबार इलाके में खनन की गाड़ी से एक किशोर की कुचलकर मौत हो गई थी और आक्रोशित ग्रामीणों ने नदी किनारे झोपड़ी में आग लगा दी थी। हालांकि, बाद में ठेकेदार ने वैध होना बताते हुए ग्रामीणों पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में तीन लोगों की जान भी डंपर की चपेट में आने से गई है। यह डंपर बेलघाट से कूड़ाघाट तक आया था। मिट्टी उतारकर जाते समय हादसा हो गया।

 

डंपर के पीछे चलते हैं उसके रखवाले गुंडे

अवैध खनन वाले डंपर लोगों को हादसे के शिकार तो बना ही रहे हैं, इसके पीछे चलने वाले कार सवार रखवाले गुंडे भी कम बवाल नहीं काटते। अगर किसी वाहन से डंपर की टक्कर हो जाती है तो गलती मानने की जगह ये बदमाश दूसरे चालक की पिटाई कर देते हैं। इसी तरह की घटना दो दिन पहले सामने आई थी। पैडलेगंज रोड पर डंपर की चपेट में आने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक को चोट भी आई थी। थोड़ी ही देर में लक्जरी कार से कुछ लोग आए और ई-रिक्शा चालक की ही पिटाई करने लगे थे। इस तरह की घटना शहर में आम हो गई है।

एमएलसी की चहारदीवारी तोड़ी, एसएसपी से की शिकायत

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। एमएलसी ने लिखा है कि बहरामपुर के अहिरवाती गांव निवासी धर्मदेव यादव अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करता है। आरोप है कि यह काम खोराबार पुलिस की मदद से हो रहा है। एमएलसी की चहारदीवारी से सटे 10 कड़ी का रास्ता है, जिससे दो पहिया या ऑटो ही जा सकता है। लेकिन, धर्मदेव रोज रात में मिट्टी ले जाता है। इससे पहले भी वह चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर चुका है। 27 मई की रात में फिर से अवैध खनन कर ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाते समय चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed