फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IFSC code changed amount of farmers stopped

गोरखपुर: आईएफएससी कोड बदला तो रुकी किसानों की सम्मान राशि, लाभार्थी परेशान

Mon, 10 Jan 2022 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jan 2022 02:21 PM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला कृषि विभाग का किसान सम्मान निधि का सारा डाटा अपडेट है। यदि किसी किसान के खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंची है तो वे अपने बैंक की शाखा में जाकर आईएफएससी कोड और एनसीपी पर बायोमीट्रिक अपडेट करा लें।

 

विज्ञापन
IFSC code changed amount of farmers stopped
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के कुईं बाजार निवासी महिला किसान अनुराजी के खाते में एक जनवरी को किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें नौवीं किस्त भी नहीं मिली थी। उनकी ही तरह कुईं बाजार, मंगलपुर, प्यासी, सेमरा मानिक चौक सहित आसपास के गांवों के दो सौ से अधिक किसानों को भी सम्मान निधि नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


किसान सम्मान निधि नहीं पाने वाले अन्य किसान पशुपति नाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने विभाग में जाकर जानकारी की तो बताया गया कि आईएफएससी कोड अपडेट नहीं होने के कारण कई किसानों के खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंच पाई। कुईं बाजार के ही किसान राम नारायण यादव ने बताया कि उनके खाते में आठ-नौ माह से किसान सम्मान निधि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


बैंक और विभाग के अधिकारी कोई कारण नहीं बताते। पूछने पर हर बार कह दिया जाता था कि जनवरी की किस्त के साथ ही बाकी की सम्मान निधि भी खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। एक जनवरी को भी उनके खाते में धनराशि नहीं डाली गई। राम नारायण यादव के मुताबिक उनकी ही तरह बहुत से किसानों के खाते में सम्मान राशि की रकम नहीं आई है। यदि रकम खाते में आती तो गेहूं की खेती के लिए जरूरी सिंचाई, खाद आदि के खर्च में थोड़ी राहत मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला कृषि विभाग का किसान सम्मान निधि का सारा डाटा अपडेट है। यदि किसी किसान के खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंची है तो वे अपने बैंक की शाखा में जाकर आईएफएससी कोड और एनसीपी पर बायोमीट्रिक अपडेट करा लें।

हेल्पलाइन नंबर पर बताएं समस्या, होगा समाधान

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि किसी किसान के खाते में किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त नहीं पहुंची है तो वे हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का टोल फ्री हेल्पलाइन 18001155266 है। इसके अलावा लैंडलाइन हेल्पलाइन 0120-6025109, आईवीआरएस हेल्पलाइन 155261 और नई किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606, 011-23381092, 23382401 पर कॉल कर सकते हैं। किसान अपनी शिकायत ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed