फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Idols will be immersed in five artificial ponds in Gorakhpur

Dussehra 2022: गोरखपुर में पांच कृत्रिम तालाबों में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 05 Oct 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Oct 2022 11:04 AM IST
सार

सभी तालाबों के पास टेंट का इंतजाम करने के साथ पेयजल, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क निर्मित किए गए हैं। उन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। काफी संख्या में सफाई कर्मियों को नियुक्त किया है ताकि निरंतर सफाई होती रहे।

विज्ञापन
Idols will be immersed in five artificial ponds in Gorakhpur
मां दुर्गा विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार सुबह से शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तीन स्थानों पर पांच कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया है। यहां प्रतिमाओं को वाहनों एवं रथों से उतार कर तालाब के बीच विसर्जन के लिए हाइड्रा और क्रेन का भी इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


राप्ती तट पर एकला के निकट तीन बड़े तालाब निर्मित किए गए हैं, जिनमें एक साथ नौ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकेगा। डोमिनगढ़ में एक और महेसरा के पास भी एक कृत्रिम तालाब तैयार किया गया है। तालाब तक बड़े वाहन जा सकें, इसके लिए पूरे मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विजयदशमी के दिन सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के पहिए धंसे नहीं, इसलिए पूरे मार्ग पर लोहे की चादरें बिछाई गईं हैं। सभी तालाबों के पास टेंट का इंतजाम करने के साथ पेयजल, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क निर्मित किए गए हैं। उन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। काफी संख्या में सफाई कर्मियों को नियुक्त किया है ताकि निरंतर सफाई होती रहे।

मेयर ने किया तैयारियों का निरीक्षण
प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम की ओर से की गई तैयारियों का मेयर सीताराम जायसवाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। राप्ती तट पर बनाए गए कृत्रिम पोखरों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। हाईवे से विसर्जन स्थल तक पर्याप्त लाइट लगाने तथा कृत्रिम पोखरों के चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed