फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Identified as Aditya Sahni of Minwan Tikaria village in Sahajanwan area.

Gorakhpur News: युवक की गला रेतकर हत्या, बोरे में भरकर आमी नदी में फेंका शव

Tue, 26 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Identified as Aditya Sahni of Minwan Tikaria village in Sahajanwan area.

विज्ञापन



सहजनवां इलाके के मिनवां टिकरिया गांव के आदित्य साहनी के रूप में हुई पहचान
खजनी इलाके में महिला से मिलने गया था, विवाद के बाद हत्या, 12 पर प्राथमिकी दर्ज
शर्ट पर ट्रेलर के स्टीकर से हुई पहचान, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था

पिपरौली/गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के अड़िलापार गांव स्थित सेमरहवां बाबा स्थान के पास सोमवार सुबह आमी नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की पहचान सहजनवां के मिनवां टिकरिया गांव निवासी आदित्य साहनी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आमी नदी पुल के नीचे बोरे में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर युवक का शव मिला, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला कटा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। युवक ने काले रंग की जींस और भूरे रंग की हाॅफ टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके से पुलिस को एक पुराना काला पिट्ठू बैग भी मिला।
विज्ञापन

बैग में पैंट-शर्ट, ब्लाउज और बच्चों के कपड़े बरामद हुए। वहीं युवक की शर्ट पर खजनी क्षेत्र के एक ट्रेलर का स्टीकर लगा मिला। इसी स्टीकर के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और कुछ ही घंटों में शव की पहचान आदित्य साहनी के रूप में कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आदित्य खजनी क्षेत्र में एक महिला से मिलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि आदित्य कुछ दिन पहले ही किसी मामले में जेल से छूटकर आया था।

आदित्य की मां की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शव छिपाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed