फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   id card will also be made of instructors and shikchamitra

अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का भी बनेगा आईडी कार्ड

Mon, 13 Jul 2020 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
id card will also be made of instructors and shikchamitra
अनुदेशकों, शिक्षामित्रों का भी बनेगा आईडी कार्ड
विज्ञापन

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के साथ-साथ अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का भी आईडी कार्ड बनेेगा। नए सत्र में सभी को इसे लगाना अनिवार्य होगा। शासन ने इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से 20 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है।
जिले में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की संख्या 11000 है। प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर बेसिक शिक्षा परिषद के मानव संपदा पोर्टल पर आवंटित यूनिक कोड से ही परिचय पत्र तैयार किया जाएगा। इससे भाड़े पर शिक्षक रखकर पढ़ाई कराने के खेल पर भी पाबंदी लगेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ विद्यालयों में नियमित शिक्षक की जगह अन्य से पढ़ाई कराने की शिकायतें बेसिक शिक्षा निदेशालय को मिली हैं। परिचय पत्र से निरीक्षण के दौरान सत्यापन में भी आसानी होगी। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि आईडी कार्ड तैयार कराने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसका वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed