{"_id":"6102755360184b095934dc88","slug":"husband-committed-suicide-due-to-fight-with-wife-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: गृह कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: गृह कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 29 Jul 2021 03:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:01 PM IST
सार
पिता के साथ खेत में घास निकालने गया था युवक। खाना खाने की बात कहकर घर आया, जिसके बाद हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के बघौचघाट क्षेत्र के कोइरीपट्टी गांव में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोइरीपट्टी निवासी कुंदन गौड़ (22) पुत्र हीरा गौड़ की शादी दो माह पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के चौरा खास जनपद कुशीनगर की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों में ही पति- पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने लगा। बुधवार को कुंदन अपने पिता के साथ खेत में घास निकालने गया था। पिता से भूख लगने की बात कह कर वह घर खाना खाने के लिए चला आया।
विज्ञापन
पत्नी को खाना बनाते देख युवक अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर लटक गया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन- फानन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।