फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband commit suicide for wife in Basti

पत्नी के मायके जाने नाराज हुआ पति, बंद कमरे में उठा लिया ये खतरनाक कदम

Thu, 16 Jul 2020 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 03:58 PM IST
सार

  • झगड़ा करके भाई के साथ मायके जाने से आहत हुआ पति
  • परशुरामपुर थाने के रिठौरा गांव की घटना

 

विज्ञापन
Husband commit suicide for wife in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के झगड़ा करके मायके चली जाने से आहत परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव निवासी पति ने फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला तो छत की कुंडी से लटकती लाश देख पैरों तले जमीन सरक गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रिधौरा गांव के 25 वर्षीय राम शंकर सोनकर की शादी दो वर्ष पहले परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोरया गांव निवासी लौटू की लड़की मन्नू देवी से हुई। जिसके छह माह की बेटी भी है। बुधवार सुबह मन्नू देवी का भाई राजकुमार अपनी बहन को मायके ले जाने के लिए रिधौरा गांव आया।
विज्ञापन


वहीं राम शंकर अपनी पत्नी को भेजने के लिए तैयार नहीं था। जीजा साले के बीच में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अंत में पत्नी मंजू देवी अपनी छह माह की बेटी को लेकर पति को नजरअंदाज कर अपने भाई के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन रात में आहत रामशंकर अपने कमरे की छत की कुंडी में चारपाई के पट्टे का फंदा लगाकर लटक गया। सुबह छोटा भाई शिव शंकर ने चाय देने के लिए दरवाजा खोला तो दृश्य देख चीख देख पड़ा। मृतक राम शंकर के पिता पप्पू सोनकर की लिखित तहरीर की सूचना पर घघौवा चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed