{"_id":"6120a58e7c0c8b351706e9ee","slug":"hurl-gave-financial-assistance-of-3-50-crores-from-cer-fund-for-beautification-of-ramgarhtal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रामगढ़ताल के सुंदरीकरण को मिलेंगे 3.50 करोड़, कमिश्नर की पहल पर एचयूआरएल ने सीईआर फंड से दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रामगढ़ताल के सुंदरीकरण को मिलेंगे 3.50 करोड़, कमिश्नर की पहल पर एचयूआरएल ने सीईआर फंड से दी आर्थिक मदद
Sat, 21 Aug 2021 12:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:34 PM IST
सार
रामगढ़ताल के आसपास के सभी वाटर बॉडी का सुंदरीकरण कराएगा जीडीए, अवस्थापना मद से भी मिलेगा धन। आज बैठक में दो करोड़ की योजना पास होने की उम्मीद।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी की पहल पर खाद कारखाने का निर्माण करा रहा हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) अपनी कार्पोरेट एन्वायरमेंटल रिस्पांसबिलिटी (सीईआर) के तहत रामगढ़ताल के सुंदरीकरण और आसपास अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए 3.50 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा। इस संबंध में एचयूआरएल के एमडी की तरफ से कमिश्नर को पत्र भी मिल चुका है। जल्द ही जिला प्रशासन और एचयूआरएल के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एचयूआरएल द्वारा सामाजिक दायित्वों के निवर्हन के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोनबरसा गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर काम शुरू भी हो गया है। साथ ही बच्चों के लिए पीकू अस्पताल को लेकर भी एचयूआरएल की तरफ से आर्थिक मदद का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
एचयूआरएल के एमडी अरुण कुमार गुप्ता ने कमिश्नर से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द मॉडल गांव सोनबरसा को लेकर एमओयू की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि गांव में तेजी से विकास कार्य पूरा कराया जा सके। एमडी चाहते हैं कि पूरे प्रोजेक्ट को 28 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व पूरा कर लिया जाए ताकि इसकी जानकारी जानकारी राष्ट्रपति को दी जा सके।

आज बैठक में दो करोड़ की योजना पास होने की उम्मीद
गोरखपुर विकास प्राधिकरण भी रामगढ़ताल के आसपास की सभी वाटर बॉडी का सुंदरीकरण कराने जा रहा है। इसकी शुरुआत सर्किट हाउस के पास स्थित वाटर बॉडी से हो चुकी है। सफाई के बाद वाटर बॉडी के चारों तरफ पाथ-वे बनाया जाएगा। एक किनारे पर ओपन जिम बनाने की योजना है। इस संबंध में आज जीडीए में अवस्थापना समिति की बैठक है। उम्मीद है कि इस बैठक में भी रामगढ़ताल और उसके आसपास की वाटर बॉडी के सुंदरीकरण कार्य के लिए करीब दो करोड़ रुपये स्वीकृत हो जाएं।
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में रामगढ़ताल के सुंदरीकरण और उसके आसपास सुविधाएं विकसित करने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। नया सवेरा की सफाई, वहां सुरक्षा समेत सभी तरह की अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक के मार्ग को भी विशेष तरह की लाइटों से सजाया जा रहा है। एचयूआरएल ने भी ताल के सुंदरीकरण आदि के लिए 3.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। जल्द ही एमओयूू आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।