{"_id":"658c7ecafd823de7640f5bda","slug":"hotel-stove-broken-in-padleganj-warning-given-to-shopkeepers-in-golghar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-414028-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पैडलेगंज में होटल के चूल्हे को तोड़ा, गोलघर में दुकानदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पैडलेगंज में होटल के चूल्हे को तोड़ा, गोलघर में दुकानदारों को दी चेतावनी
Thu, 28 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के प्रवर्तन दल ने विभिन्न इलाकों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को पैडलेगंज में अतिक्रमण की जद में आए एक होटल के सीमेंटेड चूल्हे काे ध्वस्त किया। इसके अलावा टिनशेड को हटाने के लिए एक दिन का मौका दिया गया। इसके बाद इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन दल ने गोलघर और टाउनहाल इलाके में एनाउंस कर व्यापारियों से कब्जा हटा लेने के लिए कहा।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल प्रभारी के नेतृत्व में बुधवार को पैडलेगंज, मोहद्दीपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ अभियान चलाया गया। एक टीम ने शास्त्री चौक से लेकर भगत चौराहे तक माइक से लोगों को जागरूक करते हुए अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया।
इसी तरह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हमीदुल्लाह नगर में सड़क के ऊपर जाली लगी हुई थी। इसे हटाने के लिए निर्देशित किया गया। मोहद्दीपुर फ्लाईओवर के नीचे मांटेसरी गली में किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -
एसएसपी से मिले व्यापारी
गोरखपुर। गोलघर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। अध्यक्ष अभिषेक शाही ने एसएसपी को बताया कि गोलघर में मंगलवार को पुलिस बल पहुंचा और पटरी किनारे बने दुकानों को तोड़कर पीछे करने की चेतावनी दी है। ऐसे में व्यापारी डरे और सहमे हैं।
उनकी बात सुनकर एसएसपी ने कैंट थाने के प्रभारी को फोन से निर्देशित किया कि नगर निगम के साथ पुलिस बल सहयोग में रहती है। पुलिस की टीम का काम अतिक्रमण चिह्नित करना नहीं है। उन्होंने इस संबंध में इंद्रा बाल विहार चौकी पुलिस को देने का भी निर्देश दिया। इस दौरान रमेश चंद गुप्ता, गौरी शंकर सरावगी, रवि शंकर श्रीवास्तव, अभय कुमार श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद