{"_id":"5fa6c5e01c44045aca10648c","slug":"hotel-management-course-student-died-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसे में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे एकलौते बेटे की मौत, दिल्ली का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसे में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे एकलौते बेटे की मौत, दिल्ली का था निवासी
Sat, 07 Nov 2020 09:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के महेसरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से मयंक रावत (20) की मौत हो गई। मयंक दिल्ली का रहने वाला था और मानीराम में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घरवालों को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साउथ वेस्ट के 42 ए पालम कालोनी, गली नंबर 1/2 आरजेड एफ निवासी कुलदीप सिंह रावत विदेश में रहते हैं। उनका बेटा मयंक रावत गोरखपुर के मानीराम स्थित रॉयल इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था।
लॉकडाउन की वजह से इंस्टीट्यूट बंद था। 20 दिन पहले इंस्टीट्यूट खुलने की सूचना पर मयंक गोरखपुर आया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम सिक्टौर बाजार मानीराम निवासी एक अन्य छात्र सूर्यांश सिंह पुत्र सत्य प्रकाश के साथ मयंक बरगदवा चौराहे से मानीराम लौट रहा था।
विज्ञापन
बाइक सूर्यांश चला रहा था। महेसरा गांव के पास ऑटो को ओवरटेक करते समय बाइक पर पीछे बैठे मयंक का पैर आटो से टकरा गया और वह बीच सड़क पर गिर गया। इसी समय तेज गति से आ रहे ट्रक ने मयंक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
साल 2019 में लिया था दाखिला
मयंक ने पांच अगस्त 2019 को मानीराम स्थित रॉयल इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। मार्च महीने में लॉकडाउन के बाद इंस्टीट्यूट बंद होने से वह दिल्ली चला गया था। इंस्टीट्यूट खुलने की सूचना के बाद 20 दिन पहले ही आया था। मौत की खबर सुनते ही मयंक की मां रिश्तेदारों के साथ गोरखपुर के लिए निकल ली हैं।