फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hospital in alert mode regarding dispute after Friday prayers and Agniveer scheme

UP NEWS: जुमे की नमाज और अग्निवीर योजना के बाद विवाद को लेकर अलर्ट मोड में अस्पताल, 120 बेड किए गए रिजर्व

Sat, 18 Jun 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिला अस्पताल में 15 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है जो रिजर्व है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जगहों पर 24 घंटे इमरजेंसी संचालित करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि सरकार की अग्निवीर योजना बेहद अच्छी है। युवाओं को झांसे में नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
Hospital in alert mode regarding dispute after Friday prayers and Agniveer scheme
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में जुमे की नमाज के बाद विवाद और अग्निवीर योजना के तहत होने वाले बवाल की आशंका को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं। जिला अस्पताल में 15 बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके अलावा पीएचसी पर इमरजेंसी में इलाज करने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिला अस्पताल में 15 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है जो रिजर्व है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जगहों पर 24 घंटे इमरजेंसी संचालित करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि सरकार की अग्निवीर योजना बेहद अच्छी है। युवाओं को झांसे में नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन

कमर और कूल्हे की बीमारियों पर मंथन आज  

कूल्हे और कमर की हड्डी में होने वाली बीमारियों को लेकर शनिवार को पूर्वांचल के हड्डी रोग विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसके लिए गोरखपुर आर्थोपेडिक क्लब शनिवार को हिप-360 नाम से संगोष्ठी का आयोजन करेगा। इसमें देश के विभिन्न जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी क्लब के सचिव डॉ अमित मिश्रा ने दी। बताया कि मुख्य वक्ता के तौर पर मुंबई के सुनैना हॉस्पिटल के जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष शेट्टी मौजूद, फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉ अमित पंकज अग्रवाल व चेन्नई के एसआरएम इंस्टीट्यूट के डॉ विजय बोस भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा गोरखपुर से डॉ अमित मिश्रा, डॉ पवन प्रधान, डॉ इमरान अख्तर तथा डॉ अमित सिंह भी व्याख्यान देंगे।

जंगल धूसड़ के नौका टोला में 52 की हुई जांच

जंगल धूसड़ के नौका टोला में स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को पहुंची। इस दौरान 52 लोगों की जांच की गई। 45 लोगों में एलर्जी की शिकायत मिली। टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा शामिल थे। उन्होंने बताया कि सांस और चर्म रोग से संबंधित शिकायतें ज्यादा मिली हैं। सभी का उपचार किया गया। टीम में स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी मनोज कुमार, मनोज कुशवाहा व अजित रमन शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed