{"_id":"6ac569423d9892ee540ea970","slug":"honest-taxpayers-are-direct-partners-in-nation-building-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1476241-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ईमानदार करदाता राष्ट्र निर्माण में सीधा भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ईमानदार करदाता राष्ट्र निर्माण में सीधा भागीदार
Wed, 07 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य आयकर आयुक्त, प्रयागराज मीनाक्षी सिंह ने कहा कि आयकर सरकार के राजस्व का प्रमुख स्रोत है। समय पर और ईमानदारी से कर अदा करने वाला प्रत्येक करदाता राष्ट्र निर्माण में सीधा भागीदार है। आयकर के नए प्रावधानों और उनके व्यावहारिक पहलुओं को लेकर मंगलवार को प्रधान आयकर आयुक्त, गोरखपुर प्रभार की ओर से आयोजित बाह्य संपर्क कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कर राजस्व से गरीब और वंचित वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिवक्ता करदाताओं तथा आयकर विभाग के बीच सेतु का काम करते हैं। गोरखपुर प्रभार से प्राप्त कर राजस्व पूर्वांचल के आर्थिक विकास के साथ राष्ट्रीय विकास में भी योगदान देता है। प्रधान आयकर आयुक्त, गोरखपुर सुनीता वर्मा ने करदाताओं एवं कर विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करते हुए कर अनुपालन को सुगम बनाने, करदाताओं की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण तथा कर प्रशासन और करदाताओं के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन