फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Home quarantine will be available for 14 days coming from seven states in Gorakhpur

कोरोना अलर्ट: सात राज्यों से आने वाले 14 दिन रहेंगे होम क्वारंटीन, मंगाई जा रही यात्रियों की सूची

Fri, 19 Mar 2021 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Mar 2021 02:17 PM IST
सार

  • एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्टेशनों पर जांच के लिए बनाए गए बूथ
  • मंगाई जा रही यात्रियों की सूची, फोन कर किया जा रहा सचेत

विज्ञापन
Home quarantine will be available for 14 days coming from seven states in Gorakhpur
मुंबई, दिल्ली, पंजाब, केरल सहित सात राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज। - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई, दिल्ली, पंजाब, केरल सहित सात राज्यों में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों से गोरखपुर में आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन करने का स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है। एयरपोर्ट, रेलवे और बस स्टेशनों पर जांच बूथ बना दिए गए हैं।

विज्ञापन


दूसरे प्रांतों से आने वाले यात्रियों की जांच की रिपोर्ट एवं यात्रियों की सूची मंगाई जा रही है। फोन कर लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन करने की सलाह दी जा रही है। अगर कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसके संपर्क में आने वाले 25 लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


मुंबई, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु से आने वालों की सघन निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व बस स्टेशनों पर जांच के लिए बूथ बना दिए गए हैं। फिलहाल अभी तक बाहर से आए लोगों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगवा रहे यात्रियों की सूची

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व बस स्टेशन से यात्रियों की सूची रोजाना मंगाई जा रही है। उन्हें कंट्रोल रूम से फोन कर 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने का सुझाव दिया जा रहा है। इसके लिए तीन शिफ्टों में तीन डॉक्टर, तीन फार्मासिस्ट, आठ अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।

सक्रिय की गईं निगरानी समितियां
वार्डों में पार्षद की अध्यक्षता में बनी निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। पार्षदों से भी कहा गया है कि यदि वार्ड में बाहर से किसी के आने की सूचना मिले तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना के संबंध में सक्रियता बढ़ा दी गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि जो भी पाजिटिव मिले, उसके संपर्क में आने वाले 25 लोगों की कोरोना जांच कराई जाए। जिनमें भी लक्षण दिखें, उनकी आरटीपीसीआर जांच के लिए भी नमूने लिए जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed