फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Home guard commits suicide by hanging in Khorabar

गोरखपुर: होमगार्ड ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Jun 2022 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jun 2022 01:21 PM IST
सार

होमगार्ड अभय कुमार सिंह (45) ने मंगलवार सुबह सात बजे कमरा बंद कर खुदकुशी कर ली। उसने छत के कुंडा से साड़ी का फंदा बनाया था।

विज्ञापन
Home guard commits suicide by hanging in Khorabar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में होमगार्ड अभय कुमार सिंह (45) ने मंगलवार सुबह सात बजे कमरा बंद कर खुदकुशी कर ली। उसने छत के कुंडा से साड़ी का फंदा बनाया था। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और खोराबार सीएचसी ले गए लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के लक्ष्मीपुर निवासी अवध नारायण सिंह कई वर्षों से खोराबार थाना क्षेत्र के पटाखा चौराहा के पास मकान बनवाकर सपरिवार रहते हैं। वह भाजपा से जुड़े हुए हैं। उनका बेटा अभय कुमार सिंह गोरखपुर में यातायात विभाग में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग सात बजे वह कहीं से आए और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर छत के कुंडा में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गए। जानकारी होने पर परिवारीजन किसी तरह दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारे। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के अनुसार, अभय शराब पीने का आदी था। उसके दो बेटे प्रकाश सिंह (18) और हिमांशु सिंह (14) हैं। पत्नी आरती सिंह और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed