{"_id":"6b074c52187b3e5c2f052d8e","slug":"holding-areas-at-the-railway-station-were-removed-once-the-crowd-thinned-out-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1529515-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भीड़ कम होते ही रेलवे स्टेशन से हटाए गए होल्डिंग एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भीड़ कम होते ही रेलवे स्टेशन से हटाए गए होल्डिंग एरिया
Thu, 26 Nov 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ के बाद यात्रियों की भीड़ कम होने पर पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर जंक्शन परिसर से पांचों होल्डिंग एरिया हटाने शुरू कर दिए हैं। इन जगहों का इस्तेमाल अब दूसरे कार्यों के लिए किया जा सकेगा। फिर आगे जरूरत पड़ने पर रेलवे दोबारा होल्डिंग एरिया तैयार करेगा।
छठ पर्व के पहले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए स्टेशन परिसर में पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। इनमें चार स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में और एक उत्तरी हिस्से में बनाया गया था। यहां यात्रियों के बैठने और विश्राम करने की व्यवस्था थी। साथ ही मोबाइल चार्जिंग, पेयजल और ट्रेनों की स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही थी। व्यवस्था के संचालन के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और रेल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इससे ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही थी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। अब इनकी आवश्यकता नहीं रह गई है, इसलिए इन्हें हटाया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर जरूरत के अनुसार दोबारा होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -