{"_id":"618827d732f13474b2125422","slug":"hit-with-a-stick-to-rob-mobile-phone-young-man-fell-from-train-gorakhpur-city-news-gkp415565768","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मोबाइल फोन लूटने के लिए डंडे से किया प्रहार, ट्रेन से गिरा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मोबाइल फोन लूटने के लिए डंडे से किया प्रहार, ट्रेन से गिरा युवक
Mon, 08 Nov 2021 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:39 PM IST
सार
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं मिली है फिर भी छानबीन कराई जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के सूर्यकुंड ओवर ब्रिज के पास एक बदमाश ने मोबाइल फोन लूटने के लिए चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े युवक पर डंडे से प्रहार किया। अचानक हुए हमले में बिहार निवासी प्रमोद चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटें लगी हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर के डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन व उसके आसपास रेललाइन के किनारे मनबढ़ हाथ में डंडा लिए खड़े रहते हैं। चलती ट्रेन में अगर कोई व्यक्ति खिड़की-गेट के पास मोबाइलफोन से बात करता हुआ दिखता है तो वे उसपर डंडे से प्रहार कर उसका मोबाइलफोन गिरा देते हैं। इसके पीछे उनकी मंशा रेलयात्रियों के मोबाइलफोन को लूटने की होती है।
विज्ञापन
ट्रेन जब तक रुकती है, ये बदमाश मोबाइलफोन लेकर भाग चुके होते हैं। लोग ऐसे मामलों में बहुत शिकायत नहीं करते हैं। लिहाजा पुलिस भी वहां कोई कार्रवाई नहीं करती है। रविवार को मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी के अलावा नजदीकी सूर्य विहार पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे व घायल प्रमोद को सदर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं मिली है फिर भी छानबीन कराई जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।