फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Historysheeter Randhir Yadav arrested in encounter sent to jail

Gorakhpur News: मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रणधीर यादव को भेजा जेल, फायरिंग कर दो साथी फरार

Fri, 17 Feb 2023 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Feb 2023 12:19 PM IST
सार

एसटीएफ को आरोपी ने बताया कि महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के कोटवा निवासी इंदल से 45-45 हजार रुपये में दो पिस्टल खरीदी गई थी। बंदूक 15 हजार, एक तमंचे को दस हजार, दूसरे को सात हजार में खरीदा गया था। इंदल ने आरोपियों को बताया था कि वह सुल्तानपुर से असलहा लेकर आता है।

विज्ञापन
Historysheeter Randhir Yadav arrested in encounter sent to jail
शूटर रणधीर यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह और उनके भाई मनीष की हत्या की साजिश रच रहे शूटर रणधीर यादव उर्फ जानू को बुधवार रात एसटीएफ ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके दो साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया शूटर रणधीर चिलुआताल इलाके के डोहरिया गांव का निवासी है। उसके पास से एसटीएफ ने दो पिस्टल, दो तमंचा, एक बंदूक, एक कारतूस, खोखा और एक बाइक बरामद की है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह और उनके भाई मनीष की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। इस सूचना पर टीम जांच में जुटी थी। बुधवार रात में सूचना मिली कि जंगल कौड़िया-कालेसर हाईवे पर डोहरिया गांव जाने वाले रास्ते पर तीन लोग हत्या की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान बड़हलगंज इलाके के मिश्रौली गांव निवासी झीनक यादव और सोनू चौधरी के रूप में हुई है। दोनों की तलाश में टीम लगी है।


महराजगंज से खरीदा गया था असलहा
एसटीएफ को आरोपी ने बताया कि महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के कोटवा निवासी इंदल से 45-45 हजार रुपये में दो पिस्टल खरीदी गई थी। बंदूक 15 हजार, एक तमंचे को दस हजार, दूसरे को सात हजार में खरीदा गया था। इंदल ने आरोपियों को बताया था कि वह सुल्तानपुर से असलहा लेकर आता है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि गांव के नागेंद्र यादव, उसके भाई धर्मेंद्र यादव ने असलहा खरीदने के लिए रुपये दिए थे। साजिश रचने के बाद नागेंद्र बंगलूरू चला गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed