फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History-sheeter Sarfaraz of Shahpur caught in an encounter with SOG in Gorakhnath area of Gorakhpur.

मुठभेड़ में घायल: भौकाल में पहले पेट्रोल पंप पर चलाई गोली, अब खुद घिरा तो एसओजी पर भी झोंक दिया फायर- गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 02:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

एसओजी की टीम ने गोरखनाथ थानाक्षेत्र में सरफराज का घेराव किया। खुद को घिरा देख सरफराज भागने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग भी करने लगा। जवाबी फायरिंग में सरफराज के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया।

विज्ञापन
History-sheeter Sarfaraz of Shahpur caught in an encounter with SOG in Gorakhnath area of Gorakhpur.
घायल अपराधी सरफराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में पिछले दिनों रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के तारामंडल पेट्रोल पंप के पास मामलू विवाद में फायरिंग करने के आरोपी सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने गोरखनाथ थानाक्षेत्र में सरफराज का घेराव किया। खुद को घिरा देख सरफराज भागने लगा।
विज्ञापन



इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग भी करने लगा। जवाबी फायरिंग में सरफराज के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। एसओजी की टीम ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पिछले दिनों रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर तीन बजे के करीब बाइक सवार दो लोग पेट्रोल डलवा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पल्सर पर सवार तीन युवक आए और उनकी बाइक के आगे गाड़ी लगाते हुए पहले उसमें तेल डालने को कहा। इसी बात पर दोनों बाइक सवारों में बहस हो गई और हाथापाई भी हुई। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने शांत करा दिया। इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने पेट्रोल डलवाया और भुगतान कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पंप से मेन रोड पर आते ही एक बार फिर पल्सर सवार युवकों ने दूसरे बाइक पर सवार लोगों को रोक लिया और विवाद करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीनों में से एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर दी। इससे दूसरे बाइक पर सवार लोग बाइक छोड़कर भागने लगे। तभी से एसओजी और पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed