फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter arrested with fake country liquor in Jhangha gorakhpur

Gorakhpur News: झंगहा में नकली देसी शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नकली ढक्कन और क्यूआर कोड भी बरामद

Fri, 10 Nov 2023 03:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Nov 2023 03:03 PM IST
सार

नकली देसी शराब बनाने का काम रामानंद लंबे समय से कर रहा है। उसके एक दोस्त से कुछ दिन पहले विवाद हो गया। इसके बाद उसने आबकारी विभाग को नकली शराब बनाकर बेचे जाने की सूचना दे दी।

विज्ञापन
History sheeter arrested with fake country liquor in Jhangha gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक युवक को नकली देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 90 पौआ नकली शराब, लगभग 2000 नकली ढक्कन, नकली क्यूआर कोड बरामद किया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी तीन दिन पहले पिपराइच पुलिस ने एक महिला को भी नकली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर रामानंद जायसवाल को पुलिस नामजद आरोपी बनाकर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी पहले शराब की दुकान पर मुनीम था, लेकिन नकली शराब बिक्री करने के कारण इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नकली देसी शराब बनाने का काम रामानंद लंबे समय से कर रहा है। उसके एक दोस्त से कुछ दिन पहले विवाद हो गया। इसके बाद उसने आबकारी विभाग को नकली शराब बनाकर बेचे जाने की सूचना दे दी। आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और बृहस्पतिवार की देर शाम संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed