फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maina Devi and PM Shri Ayodhya Das's teams emerged as Kabaddi champions.

Gorakhpur News: मैना देवी और पीएम श्री अयोध्या दास की टीमें बनीं कबड्डी चैंपियन

Wed, 30 Sep 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Maina Devi and PM Shri Ayodhya Das's teams emerged as Kabaddi champions.
गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग के फाइनल में मैना देवी इंटर कॉलेज, बिलंदपुर खत्ता की टीम ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम को रोमांचक मुकाबले में 30-25 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में पीएम श्री राजकीय अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने दयानंद इंटर कॉलेज, खोराबार को एकतरफा मुकाबले में 22-4 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज के अलावा महानगर के किसी अन्य विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। इस कारण मैना देवी की टीम जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई कर गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले शारीरिक शिक्षिका मंजू लता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन पर एमजी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मैच की कमेंट्री डॉ. चंदन सिंह और सुशील त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर शक्ति प्रकाश पांडेय, जयप्रकाश यादव, अनुराग यादव और अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed