फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High security registration plates on private vehicles will also become mandatory from November 15

ध्यान दें: 15 से अनिवार्य होगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, घर बैठे कर सकते हैं यह काम

Sun, 07 Nov 2021 03:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 03:27 PM IST
सार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि वाहनों के नंबर के आधार पर नवंबर 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है।

विज्ञापन
High security registration plates on private vehicles will also become mandatory from November 15
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

व्यावसायिक के बाद अब 15 नवंबर से निजी वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य हो जाएगी। प्रथम चरण में पंजीयन नंबर के अंत में 0 या 1 वाले वाहनों को एचएसआरपी लगवानी है। एचएसआरपी न होने पर इन नंबर वाले वाहनों पर 15 नवंबर से सख्ती शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद पंजीयन नंबर के अंत में 2 या 3 वाले वाहनों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए 15 फरवरी 2022 तक का समय निर्धारित है। ऐसे ही नई नंबर प्लेट लगाने का यह क्रम नवंबर 2022 तक चलता रहेगा।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि वाहनों के नंबर के आधार पर नवंबर 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है। जिले में 8,68,452 निजी वाहन हैं। इसके अलावा लगभग 57,959 वाहन व्यावसायिक हैं। नई नंबर प्लेट को लेकर वाहन स्वामियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रक्रिया को भी सरल और सुविधाजनक बना दिया गया है। वाहन मालिक सियाम एप या वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर घर बैठे भी अतिरिक्त शुल्क वहन कर प्लेट लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


नंबर प्लेट के लिए निर्धारित समय
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 0 या 1 है उन्हें 15 नवंबर 2021 तक एचएसआरपी लगवा लेनी है।
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 2 या 3 है उन्हें 15 फरवरी 2022 तक एचएसआरपी लगवा लेनी है।
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 4 या 5 है उन्हें 15 मई 2022 तक एचएसआरपी लगवा लेनी है।
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 6 या 7 है उन्हें 15 अगस्त 2022 तक एचएसआरपी लगवा लेनी है।
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 8 या 9 है उन्हें 15 नवंबर 2022 तक एचएसआरपी लगवा लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed