फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High Security Number Plate apply from SIAM

अब यहां बुक करें वाहन का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, परिवहन विभाग ने दी ये खास सुविधा

Sat, 30 Jan 2021 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jan 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
High Security Number Plate apply from SIAM
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
15 जुलाई से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में लोगों को नंबर प्लेट बुक कराने में दिक्कत न आए इसके लिए परिवहन विभाग ने सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) से करार किया है। अब वाहन स्वामी वाहन को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सियाम पर ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

 
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग का यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी। फीस से लेकर सभी दस्तावेज की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। किसी भी तरह से असंतुष्ट लोगों को अपनी बात रखने का मौका हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से मिलेगा। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन
परिवहन विभाग और सियाम के करार के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए वेबसाइट पर आवेदन करने वालों को विभाग ने सहूलियत दी है। पहले की खामियों को देखते हुए विभाग ने इस बार आवेदक के लिए हेल्प लाइन नंबर 18001200201, 9305387662, 8302825503, 93368261111 पर कॉल की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसपर वह अपनी समस्या को बता सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशासन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बनाने के लिए आवेदकों को नया प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए सियाम पर आवेदन करना होगा।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऐसे करें आवेदन

  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग के लिए वेबसाइट www.siam.in पर क्लिक करें।
  • ऊपरी भाग पर बुक एचएसआरपी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • वाहन के लिए प्रदर्शित प्रारूप पर उत्तर प्रदेश राज्य एवं संबंधित जनपद का नाम का चयन करते हुए अपना नाम, ईमेल एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर आगे बढ़ें।
  • आवेदन के लिए अपने जनपद, वाहन के प्रकार का चयन करते हुए नीचे प्रदर्शित संबंधित वाहन की कंपनी का चयन करें।
  • हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विथ कलर स्टीकर के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद वाहन के प्रकार एवं वाहन की निर्माता कंपनी का नाम पुन: चयन करें।
  • चुनाव के पश्चात व्यावसायिक अथवा गैर व्यावसायिक वाहन के विकल्प में से अपने वाहन के प्रकार का चयन करें।
  • वाहन के ईंधन के प्रकार पर विकल्प पर क्लिक करें।
  • पुन: वाहन के प्रकार का चयन करें।
  • बुकिंग डिटेल के लिए प्रदर्शित आवेदन में आवश्यक प्रविष्टियां भारत स्तर, पंजीयन तिथि, पंजीयन चिह्न, चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक, इंजन नंबर के अंतिम पांच अंक एवं वाहन स्वामी से संबंधित अन्य प्रविष्टियां जो प्राप्त वाहन डेटाबेस से आएंगी उन्हें पुन: देख लें।
  • डीलर अपॉइंटमेंट के विकल्प का चयन करें।
  • डीलरशिप के शहर का चयन करते हुए पिनकोड अंकित करें।
  • प्रदर्शित डीलर में सुविधा अनुसार किसी एक का चयन करें।
  • डीलर चयन के बाद नंबर प्लेट का शुल्क, टाइम स्लॉट के लिए संभावित तिथि प्रदर्शित होगी।
  • इसके पश्चात अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट की तिथि एवं समय के प्लॉट का चयन कर कंफर्म एंड प्रोसेस पर क्लिक करें।
  • संतुष्ट होने की दशा में पुन: कंफर्म प्रोसेस पर क्लिक करें।
  • प्रदर्शित विवरण को वेरीफाई करते हुए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विथ कलर स्टीकर के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करते हुए प्राप्ति रसीद प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed