Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers began returning; people were seated on trains in an organized queue.

Gorakhpur News: लौटने लगे यात्री, ट्रेनों में लाइन लगाकर बैठाए गए लोग

Sat, 21 Nov 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Passengers began returning; people were seated on trains in an organized queue.
-वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूरी तरह भरी पहुंचीं
विज्ञापन

-दिल्ली और लखनऊ जाने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक

गोरखपुर। छठ पर्व बीतने के साथ ही कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की रवानगी शुरू हो गई है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूरी तरह भरी हुई पहुंचीं। बस स्टेशन पर भी दिल्ली और लखनऊ जाने वाली बसों में यात्रियों की आवाजाही अपेक्षाकृत ज्यादा रही।

वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। आरपीएफ जवानों ने कतार लगवाकर यात्रियों को उपलब्ध जगह के अनुसार ट्रेन में सवार कराया। कई यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों से भी सफर किया। गोरखधाम एक्सप्रेस के पहुंचने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की कतार लग गई थी। सुरक्षा बलों ने पंक्तिबद्ध तरीके से यात्रियों को ट्रेन में चढ़वाया। स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की निगरानी वार रूम से की जा रही है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। होल्डिंग एरिया में भी यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गिरजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि स्टेशन पर अब सामान्य भीड़ है। छठ के बाद वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।
विज्ञापन


उधर, बस स्टेशन पर लखनऊ और दिल्ली जाने वाली लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। स्थानीय क्षेत्रों से आने वाली बसें भी यात्रियों से भरी पहुंचीं, जबकि आसपास के रूटों पर चलने वाली बसों में सामान्य संख्या में यात्री रहे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की भीड़ धीरे-धीरे कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed