{"_id":"6a93489fe23b0d0a9507bcd0","slug":"henil-bravesh-and-saujanya-crowned-champions-in-the-open-site-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1433954-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओपन साइट प्रतियोगिता में हेनिल ब्रावेश और सौजन्या चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओपन साइट प्रतियोगिता में हेनिल ब्रावेश और सौजन्या चैंपियन
विज्ञापन
- सीआईएससीई नेशनल शूटिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में हुए मुकाबले
गोरखपुर। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित गोरखपुर शूटिंग एकेडमी में सीआईएससीई नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 ओपन साइट में नॉर्थ वेस्ट रीजन के हेनिल ब्रावेश वडोदिया प्रथम, तमिलनाडु के रविन अरुण आरवी द्वितीय और पश्चिम बंगाल के आदित्य साहा तृतीय रहे।
वहीं पीप साइट में पश्चिम बंगाल के आदित्य राज सेन ने पहला स्थान हासिल किया। एयर पिस्टल में उत्तर प्रदेश के आरव विजेता रहे। अंडर-17 ओपन साइट में पश्चिम बंगाल की सौजन्या बसु प्रथम रहीं। पीप साइट में कर्नाटक व गोवा के तक्ष भारथ गौड़ा और एयर पिस्टल में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अबू हुजैफा ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की मेजबानी सेंट जूड्स स्कूल मोहद्दीपुर की ओर से की गई। इनमें विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की ओपन साइट, पीप साइट और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
अंडर-19 ओपन साइट में कर्नाटक और गोवा के पूजित कावेरप्पा एम, पीप साइट में बिदरप्पा नयना कोनेर और एयर पिस्टल में उत्तर प्रदेश के वरुण दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश के रीजनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डेविड जॉर्ज सिरिल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।