फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   heath problem

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में एक, बीआरडी में डेंगू के दो मरीज मिले

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
heath problem
-अब तक 20 केस मिले, पिछले साल भी अगस्त में मिले थे 21 केस
विज्ञापन

-डॉक्टर सितंबर-अक्तूबर को डेंगू के लिहाज से मान रहे खतरनाक




अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी तीन मामले सामने आए। इसमें दो गोरखपुर के और एक कुशीनगर का है। जिले में अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। पिछले साल भी अगस्त में 21 मामले सामने आए थे।
अगस्त के पहले सप्ताह तक जिले में डेंगू के केवल चार मामले थे। 15 अगस्त के बाद केस बढ़ने शुरू हुए। बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डेंगू के दो मामले सामने आए। इसमें से जिले के हरपुर बुदहट निवासी 20 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लेकर आए थे। मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा खजनी निवासी 12 वर्षीय बालक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कुशीनगर के सेमरा हरदो पट्टी निवासी 18 वर्षीय युवक भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। उसे परिजन इलाज के लिए बीआरडी लेकर आए थे। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बुधवार को 326 जगह सोर्स रिडक्शन (पानी के बर्तन में लार्वा की तलाश) किया गया। अब तक 5503 जगहों पर सोर्स रिडक्शन हो चुका है। इसके अलावा 3549 लोगों के नमूनों की जांच हुई है, जिसमें से 282 नमूनों की जांच एलाइजा किट के जरिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed