{"_id":"659e5a6bdf62bf51db07adba","slug":"health-department-land-freed-from-possession-of-history-sheeter-2024-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से मुक्त कराई गई स्वास्थ्य विभाग की जमीन, लगाया अपना बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से मुक्त कराई गई स्वास्थ्य विभाग की जमीन, लगाया अपना बोर्ड
Wed, 10 Jan 2024 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:20 PM IST
सार
एसपी साउथ जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जमीन से कब्जा हटा दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन कर स्वास्थ्य विभाग को जमीन की जानकारी दे दी है। वहां पर बोर्ड भी लग गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की जमीन मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से मुक्त करा दी गई। एसपी साउथ व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की तो गोला तहसील प्रशासन ने जमीन का सीमांकन कर वहां पर स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड लगाया।
विज्ञापन
देर शाम पीएचसी डेरवा प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित गुप्ता की तहरीर पर बड़हलगंज थाने में खड़ेसरी निवासी हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर कब्जा, चोरी और अवैध अतिचार का केस दर्ज किया गया। इसके पहले हिस्ट्रीशीटर का नाम पुलिस चौकी के बोर्ड पर आने पर चर्चा में आया था, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खड़ेसरी निवासी भाजपा के नरहरपुर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गोला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर कब्जे की शिकायत की थी। प्रार्थनापत्र के जरिये बताया था कि बड़हलगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर ने खड़ेसरी गांव में आराजी नंबर 484 व 0.202 हेक्टेयर भूमि जो पीएचसी के नाम से दर्ज है, पर कब्जा कर खेती कर रहा है। इसके ऊपर पॉक्सों एक्ट समेत कई धाराओं में बड़हलगंज थाने में 14 और मऊ के दोहरीघाट थाने में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
हरकत में आए सीएमओ आशुतोष दुबे ने चिकित्सा प्रभारी डेरवा को जमीन की जांच के लिए निर्देशित किया था। जांच में मामला सही मिलने पर एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार गोला जयप्रकाश, सीओ गोला रत्नेश्वर सिंह बड़हलगंज और गोला थाना पुलिस के साथ खड़ेसरी गांव पहुंचे।
राजस्व विभाग ने तीन घंटे में जमीन का सीमांकन कर पीएचसी की जमीन को चिह्नित किया। चारों तरफ खूंटा गाड़कर पीएचसी प्रभारी डेरवा डाॅ. अमित गुप्ता को सिपुर्द किया। देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा लिया। इस समय उक्त जमीन पर सरसों की खेती की गई है। पीएचसी प्रभारी डेरवा ने बताया उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है।
एसपी साउथ जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जमीन से कब्जा हटा दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन कर स्वास्थ्य विभाग को जमीन की जानकारी दे दी है। वहां पर बोर्ड भी लग गया है। पीएचसी प्रभारी डेरवा की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।