{"_id":"5f2aba648ebc3e3ce72751fc","slug":"health-department-appealed-and-asked-corona-to-follow-rules-of-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी करना लोगों को पड़ रहा है भारी, इसी वजह से गोरखपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अनदेखी करना लोगों को पड़ रहा है भारी, इसी वजह से गोरखपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज
Wed, 05 Aug 2020 07:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीच कोविड-19 के मरीज बढ़े हैं, इसकी वजह यह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क जैसे नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे पूरा समाज खतरे में पड़ रहा है। ये बातें सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कोरोना से बचाव के लिए 15 विशेष वचनों या प्रतिज्ञाओं का पालन करने की बात कही गई है। इनको आत्मसात कर ही कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार दो गज की दूरी बनाकर ही अभिवादन करें। मास्क लगाएं, श्वसन संबंधी सफाई व सुरक्षा का पालन करें, हाथों को नियमित धुलें, तंबाकू का इस्तेमाल न करें। कोविड-19 के बारे में जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1057 पर फोन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घर से बाहर भीड़ वाले स्थानों जैसे डेयरी, अस्पताल या दवा की दुकान या ऐसी ही अन्य भीड़ वाली जगहों पर कम से कम छह फीट या दो गज की शारीरिक जरूर रखें। कोविड-19 को लेकर होने वाली चिंताएं या मानसिक दबाव में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 8046110007 पर बात कर मनोचिकित्सक से सलाह लें।