फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health check-up conducted for 120 girls at Kasturba Vidyalaya.

Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय में 120 बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Health check-up conducted for 120 girls at Kasturba Vidyalaya.
गोरखपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराबार नार्मल कैंपस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की 120 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तुर्कमानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टरों की टीम ने बालिकाओं की जांच की। शिविर में सभी बालिकाओं का वजन जांचा गया। 15 से अधिक बालिकाओं के खून की जांच की गई। जांच में इन बालिकाओं में खून की कमी पाई गई। डॉक्टरों ने उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

साथ ही वजन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोजन करने को कहा। जांच के बाद जरूरत के अनुसार बालिकाओं को दवाएं भी दी गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बालिकाओं से उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और संतुलित भोजन करने की सलाह दी गई। शिविर में बालिकाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सामान्य समस्याओं की भी जांच की गई। इस दौरान डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, फार्मासिस्ट सुधीर, लैब टेक्नीशियन ज्ञान प्रकाश, स्टाफ नर्स मेल शैलेंद्र और सहयोगी दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. विपिन मिश्रा, डॉ. पंकज त्रिपाठी और निशा यादव की टीम ने भी सहयोग किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं में स्वाति सिंह, तुलिका राय, प्रतिभा, विजय लक्ष्मी गुप्ता, उर्मिला यादव और प्रतिमा मौजूद रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बालिकाओं को आवश्यक सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed