{"_id":"64ef96077fb19fb06a0127b6","slug":"health-chc-two-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-290027-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएचसी ठर्रापार में आरएमआरसी सेंटर के लिए मिले दो कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएचसी ठर्रापार में आरएमआरसी सेंटर के लिए मिले दो कमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। माॅडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (एमआरएचआरयू) के लिए सीएचसी ठर्रापार में दो कमरे आवंटित हो गए हैं। पाॅली ब्लाक के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) की इकाई रोगियों के बारे में आंकड़े जुटाएगी। इससे आरएमआरसी के वैज्ञानिकों को शोध में मदद मिलेगी।
आरएमआरसी ने पिछले दिनों ठर्रापार सीएचसी के अलावा लखनऊ की एक सीएचसी में अपनी इकाई स्थापित की थी। इन सेंटरों के जरिए अस्पताल आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की बीमारियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही अनजान बीमारियों व शोध लायक अन्य विषयों को वैज्ञानिकों के संज्ञान में लाया जाएगा। केंद्र पर अस्थाई लैब भी बनाया जाएगा। यहां 6500 वर्गफीट में रिसर्च यूनिट का अपना भवन भी बनेगा। सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि जब तक भवन नहीं बनता, तब तक दो कमरों के लिए निर्देश जारी किया गया है। ब्यूरो