फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Headquarters of Special Security Force will be in Tal Jadaha

Gorakhpur: ताल जदहा में होगा विशेष सुरक्षा बल का मुख्यालय, टेंडर की प्रक्रिया पूरी

Wed, 29 Nov 2023 02:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Nov 2023 02:48 PM IST
सार

निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि विशेष सुरक्षा बल के लिए 5.136 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निर्माण कराने के लिए टेंडर कर दिया गया है। इसके निर्माण पर 431.70 करोड़ की लागत आएगी। बहुत जल्द टेंडर खुलने वाला है।
 

विज्ञापन
Headquarters of Special Security Force will be in Tal Jadaha
गोरखपुर ताल जदहा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विशेष सुरक्षा बल का मुख्यालय मानीराम के पास ताल जदहा में होगा। इसके लिए आवासीय एवं अनावासीय भवन का निर्माण वहां कराया जाएगा। 5.136 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले भवनों के निर्माण पर 431 करोड़ की लागत आएगी। इसकी कवायद लंबे समय से चल रही थी।
विज्ञापन


जमीन मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन डिविजन की तरफ से टेंडर कर दिया गया है। एक दो दिन में टेंडर खुलने की बात कही जा रही है।

विभाग के अभियंता के मुताबिक इसके लिए मदर्स प्राइड नामक फर्म को कंसल्टेंट नामित किया गया है। उसकी ही देखरेख में भवनों का डिजाइन बनाकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अभियंता कराए गए कार्यों का परीक्षण कर अंतिम मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन


परिसर में क्या होगा निर्माण
  • जो भवन बनाए जाएंगे उसमें टाइप ए का 15 मंजिला भवन का निर्माण होगा, उसमें 126 आवास होंगे।
  • एक टाइप बी का आवास बनाया जाएगा। यह 13 मंजिला होगा। इसमें 448 आवास होंगे।
  • टाइप बी का दूसरा आवास भी बनेगा वह भी 13 मंजिला होगा। उसमें 113 आवास होंगे।
  • टाइप फोर का एक आवास बनाया जाएगा जो तीन मंजिला होगा। इसमें सात आवास होंगे।
  • टाइप फोर का एक आवास बनेगा। यह सिंगल रहेगा।
  • इसके अलावा आवासीय भवन में क्वार्टर गार्ड भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आडिटोरियम, स्वीमिंगपुल, हॉस्पिटल का भी निर्माण कराया जाएगा।

निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि विशेष सुरक्षा बल के लिए 5.136 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निर्माण कराने के लिए टेंडर कर दिया गया है। इसके निर्माण पर 431.70 करोड़ की लागत आएगी। बहुत जल्द टेंडर खुलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed