फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Harshit wants to become an engineer like Sundar Pichai

12वीं टॉॅपर नंबर वन: सुंदर पिचाई की तरह इंजीनियर बनना चाहते हैं हर्षित

Sat, 13 May 2023 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Harshit wants to become an engineer like Sundar Pichai
परिवार के साथ फोटो।
विज्ञापन

कोचिंग नहीं ली, सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम, सोशल मीडिया से बनाई दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में शहर के हर्षित जायसवाल ने टॉप किया है। हर्षित को 97.8 फीसदी अंक मिले हैं। आरपीएम एकेडमी, सिविल लाइंस के छात्र हर्षित का लक्ष्य गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की तरह सफल इंजीनियर बनना है।
रुस्तमपुर निवासी नागेंद्र कुमार वागीश को अपने बेटे के उपलब्धि पर गर्व है। पिता इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के शिक्षक तो माता अनीता गृहिणी है। हर्षित ने बताया कि वह हर दिन स्कूल के अलावा छह घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। कभी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। जब भी दिक्कत महसूस होती थी, तो स्कूल के शिक्षकों से मार्गदर्शन लेता था। वे कहते हैं कि सोशल मीडिया से हमेशा दूरी बनाए थे। माता-पिता के साथ ही शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिल रहा था। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों का दिया है।
विज्ञापन



प्रोफाइल
नाम: हर्षित जायसवाल
कक्षा: 12वीं आरपीएम एकेडमी
पिता का नाम: नागेंद्र कुमार वागीश
माता का नाम: अनिता जायसवाल
जन्मतिथि: 14.08.2005
पसंद: साइकिलिंग
स्कोर कार्ड: अग्रेजी 98, हिंदी 90, गणित 100, भौतिक विज्ञान 98 रसायन विज्ञान 96, शारीरिक शिक्षा 97

सफलता का मंत्र: नियमित पढ़ाई करें और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
-------------
12वीं टॉपर 2

सेल्फ स्टडी से बनीं टॉपर, डॉक्टर बनना चाहती हैं नुपूर

परिवार की फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सीबीएसई से कक्षा 12 वीं में जिले की सेकेंड टॉपर नुपूर बनीं हैं। उन्होंने 97.6 फीसदी अंक हासिल किया है। आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस की छात्रा नुपूर शहर के तारामंडल में रहती हैं। पिता डॉ. नागेन्द्र कुमार आयुर्वेद के डॉक्टर हैं, जबकि माता कृति नर्स हैं। नुपूर ने बताया कि वह एमबीबीएस करके कार्डियो स्पेशलिस्ट बनेंगी और मरीजों की सेवा करेंगी। नुपूर सेल्फ स्टडी पर विश्वास करती हैं। प्रतिदिन स्कूल जाना और घर पर छह से सात घंटे पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या में शामिल रहा। खाली समय में चित्रकारी करना और गाना सुनना अच्छा लगता है। नुपूर ने इंटर में अच्छा नंबर पाने का श्रेय अपने स्कूल टीचर और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रोफाइल



नाम: नुपूर



कक्षा: 12वीं आरपीएम एकेडमी

पिता का नाम: डॉ. नागेंद्र कुमार

माता का नाम: कृति कुमारी



जन्मतिथि: 30.01.2005


पसंद: चित्रकारी करना और गाने सुनना

स्कोर कार्ड: अंग्रेजी 98, हिंदी94, जीव विज्ञान 99, भौतिक विज्ञान 95 रसायन विज्ञान 99, शारीरिक शिक्षा 97



सफलता का मंत्र : हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रहना चाहिए।
----------
12वीं टॉपर 3:

आईएएस बन समाज सेवा करना चाहते हैं संस्कार



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शहर के संस्कार श्रीवास्तव ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्कार आईएएस बन समाज सेवा करना चाहते हैं। शहर के गोलघर निवासी संजय श्रीवास्तव को अपने बेटे पर गर्व है। संजय श्रीवास्तव हॉस्टल चलाते हैं और माता सोनी श्रीवास्तव गृहिणी हैं। संस्कार ने बताया कि वह हर दिन स्कूल के अलावा तीन से चार घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। साथ ही मोबाइल फोन से दूरी बनाई हुई थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही गुरु जनों का दिया है। संस्कार को गार्डिनिंग करना पसंद है।

प्रोफाइल



नाम: संस्कार श्रीवास्तव



कक्षा: 12वीं आरपीएम एकेडमी

पिता का नाम: सुनील श्रीवास्तव



माता का नाम: सोनी श्रीवास्तव



जन्मतिथि: 30.10.2005


स्कोर कार्ड: अंग्रेजी 97, हिंदी 97, इतिहास 99, राजनीतिक विज्ञान 98, शारीरिक शिक्षा 96

सफलता का मंत्र: सेल्फ स्टडी पर ज्यादा विश्वास रखें और मोबाइल फोन से दूरी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed