{"_id":"64e0599607d57ab7380d671b","slug":"hariyali-teej-today-married-women-will-pray-for-long-life-of-husband-by-fasting-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej: हरियाली तीज आज, सुहागिनों ने रखा व्रत; पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hariyali Teej: हरियाली तीज आज, सुहागिनों ने रखा व्रत; पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ
Sat, 19 Aug 2023 11:26 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:26 AM IST
सार
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, हरियाली तीज के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मिट्टी में गंगाजल मिलाकर चौकी या पटरी पर शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती और उनकी सखियों की प्रतिमा बनाएं। श्रृंगार की सामग्री माता पार्वती को अर्पित करें। फिर माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करें।
विज्ञापन
हरियाली तीज पर मेंहदी लगवाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाली तीज शनिवार को मनाई जाएगी। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें व्रत रखेंगी। दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत का पारायण करेंगी।
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज या हरियाली तीज कहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार करें और हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनें। इस दिन मेहंदी लगाने का बड़ा ही महत्व है। मान्यता है कि नवविवाहिता अपने पिता के घर जाएं और वहीं व्रत करें।
इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं और सावन के गीत गाती हैं। कहा जाता है कि मां पार्वती ने इसी दिन कठोर तपस्या कर भगवान शंकर को प्राप्त किया था। महिलाएं अपने दांपत्य जीवन में अभिवृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
ऐसे करें पूजा-अर्चना
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, हरियाली तीज के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मिट्टी में गंगाजल मिलाकर चौकी या पटरी पर शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती और उनकी सखियों की प्रतिमा बनाएं। श्रृंगार की सामग्री माता पार्वती को अर्पित करें। फिर माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करें। भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करें और हरियाली तीज की कथा सुनें। अगले दिन व्रत का पारायण करें।