{"_id":"5fe8e9c58ebc3e3c4073dd36","slug":"haridwar-gangrape-case-gorakhpur-city-news-gkp378584542","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में बच्ची से हैवानियत के आरोपित ने ली थी गोरखपुर में शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में बच्ची से हैवानियत के आरोपित ने ली थी गोरखपुर में शरण
विज्ञापन

गोरखपुर। हरिद्वार में 11 साल की बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपित राजीव यादव ने पिछले तीन दिन से गोरखपुर में शरण ली थी। सुल्तानपुर जिले के रहने वाले राजीव ने गोरखपुर से ही अपने घर फोन किया, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस यहां पहुंच गई, मगर वह एक घंटे पहले ही फरार हो गया था।
हरिद्वार पुलिस की दूसरी टीम ने सुल्तानपुर बस स्टेशन से रविवार को राजीव यादव को दबोच लिया। अब उसे हरिद्वार ले जाने की तैयारी है। उधर, दूसरा आरोपित राजीव का भांजा हरिद्वार में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 20 दिसंबर को हरिद्वार में 11 साल की एक बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस तलाश में जुटी तो बच्ची के मोहल्ले में ही स्थित एक मकान के बाथरूम में उसका शव मिला। जांच में पता चला कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोप राजीव और उसके भांजे पर है। पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजीव फरार हो गया था। राजीव से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए थे। इस बीच राजीव ने अपने घर फोन किया। पुलिस को सर्विलांस से उसकी लोकेशन गोरखपुर में मिली।
विज्ञापन
पता चला कि राजीव बीते तीन दिन से तिवारीपुर स्थित ऊंचवा में रह रहा है। यहां पर वह किराए का कमरा लेकर छिपा था। सर्विलांस से जानकारी मिलने पर लखनऊ से पुलिस टीम गोरखपुर के लिए निकल पड़ी। शनिवार की रात में करीब एक बजे पुलिस टीम गोरखपुर पहुंची। इससे एक घंटे पहले ही राजीव ने सुल्तानपुर के लिए बस पकड़ ली।
पुलिस की जांच में पता चला कि एक ठेला लगाने वाले व्यक्ति के मोबाइल से उसने अपने घर फोन किया था। राजीव यादव के सुल्तानपुर जाने की सटीक जानकारी के बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। साथ ही सुल्तानपुर पुलिस से भी संपर्क साधा गया। राजीव जैसे ही सुल्तानपुर रोडवेज बस स्टेशन पर उतरा, वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, राजीव को रविवार को दिन में 11 बजे की गिरफ्तार किया गया।