{"_id":"61cbf135254e9a682d53eb77","slug":"handicapped-girl-sexual-harassment-by-neighbour-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: दिव्यांग युवती को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी, मुंह दबाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: दिव्यांग युवती को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी, मुंह दबाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म
Wed, 29 Dec 2021 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:55 AM IST
सार
पीड़ित युवती का पिता अनाज लेने कोटेदार के यहां गया था। इसी दौरान युवती को घर पर अकेली देख पड़ोसी युवक घर में घुस गया। शोर मचाने पर युवती का मुंह दबा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग युवती से मंगलवार को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता का पिता कोटेदार के घर अनाज लेने गया था। पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी। पिता के घर पहुंचने पर उसने आपबीती बताई। देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय दिव्यांग युवती (देखने में असमर्थ) मंगलवार को घर पर अकेली थी। उसी दौरान मौका देख पड़ोस का रहने वाला युवक उसके घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने युवती की दिव्यांगता का फायदा उठाते हुए उसको कमरे में ले जाकर अंदर से बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता पीड़ित दिव्यांग बेटी को लेकर शाम को कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता दोनों आंख से देख नहीं सकती है। आरोपी उसका पड़ोसी है। पीड़िता को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन