फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Handed over fake appointment letter of government job by taking seven lakhs

Gorakhpur News: सात लाख लेकर सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, चाचा-भतीजे पर केस दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Mar 2023 11:07 AM IST
सार

 जगदीशपुर निवासी संदीप पासवान ने तहरीर में लिखा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी दुर्गेश यादव व उनका भतीजा अनिल यादव ने 2019 में सात लाख रुपये लिया। आरोपियों ने डाक द्वारा संदीप के घर नियुक्ति पत्र भिजवा दिया।

विज्ञापन
Handed over fake appointment letter of government job by taking seven lakhs
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया पीडब्ल्यूडी का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर जालसाजी करने वाले चाचा-भतीजे पर मंगलवार को खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कैंपियरगंज के विशंभरपुर निवासी दुर्गेश यादव, अनिल यादव को आपराधिक साजिश, जालसाजी व धमकी देने की धाराओं का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर निवासी संदीप पासवान ने तहरीर में लिखा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी दुर्गेश यादव व उनका भतीजा अनिल यादव ने 2019 में सात लाख रुपये लिया। आरोपियों ने डाक द्वारा संदीप के घर नियुक्ति पत्र भिजवा दिया। नियुक्ति पत्र के अनुसार देवरिया जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग में ज्वाइन करना था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: झाड़ी में महिला की मिली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप नियुक्ति पत्र लेकर देवरिया में ज्वाइन करने गया तो वहां पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। संदीप ने आरोपियों से अपनी दी हुई रकम मांगी। कई बार हीलाहवाली के बाद आरोपी संदीप के घर आए और धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिए और कहे की अपनी रकम भूल जाओ नहीं मिलेगा। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही।

जमीन के नाम पर जालसाजी के आरोपियों पर केस
सिक्टौर निवासी बृजेश यादव से जमीन के नाम पर जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के नाम पर जालसाजी करने वालों ने उलटे ही नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस बृजेश पर दर्ज करा दिया। फिलहाल, पुलिस जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी राजू निषाद, भृगुनाथ निषाद पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed