फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hajj training taught how to wear Ihram

Gorakhpur News: हज प्रशिक्षण में एहराम पहनने का तरीका सिखाया

Mon, 12 Feb 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Hajj training taught how to wear Ihram
हज का प्रशिक्षण देते हाजी मोहम्मद आजम अत्तारी।
गोरखपुर। जिले के हज यात्रियों को नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद में रविवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से दूसरे चरण का हज प्रशिक्षण दिया गया। हज प्रशिक्षक हाजी मो. आजम अत्तारी ने अभ्यास के जरिए हज में पहने जाने वाले खास लिबास एहराम को पहनने का तरीका बताया। साथ ही हज पर ले जाने वाले सामानों की लिस्ट व तैयारी, तलबिया यानी लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक का अभ्यास कराया। सफर की सुन्नत, आदाब व दुआओं के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत मोहसिन अत्तारी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से की। नात शरीफ शहजाद अत्तारी ने पेश की। अंत में दरूदो-सलाम पढ़कर नेक व एक बनने की दुआ मांगी गई। प्रशिक्षण में फरहान अत्तारी, वसीउल्लाह अत्तारी, वजीउद्दीन बरकाती, जफर अत्तारी, रमजान अत्तारी सहित यात्री मौजूद रहे। प्रशिक्षण 18, 25 फरवरी व तीन मार्च को भी दी जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed