फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Haj pilgrims will be able to choose their flight as per their convenience, opportunity up to 15

Gorakhpur News: सुविधा अनुसार फ्लाइट चुन सकेंगे आजमीन-ए-हज, 15 तक मौका

Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will be able to choose their flight as per their convenience, opportunity up to 15
हज-2026 के लिए ऑनलाइन फ्लाइट चयन शुरू, गोरखपुर से करीब 130 यात्रियों का हुआ है चयन
विज्ञापन

तय समय सीमा में करना होगा फ्लाइट विकल्प चयन
गोरखपुर। हज-2026 के लिए चयनित आजमीन-ए-हज अब अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट का विकल्प चुन सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने इसके लिए ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है, जो 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही यात्रियों को अपना विकल्प चुनना होगा।

इस वर्ष गोरखपुर से करीब 130 आजमीन-ए-हज का चयन हुआ है, जो हज यात्रा पर जाएंगे। ऐसे में जिले के यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि अब वे अपनी सुविधा और यात्रा तिथि के अनुसार फ्लाइट का चयन कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के निर्देश पर शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को विभिन्न फ्लाइट विकल्प दिए गए हैं। हालांकि, समिति ने साफ किया है कि फ्लाइट चयन के समय पूरा भुगतान करना अनिवार्य होगा। भुगतान के बाद ही बुकिंग मान्य होगी और यात्रियों को एक रसीद जारी की जाएगी, जिसे यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ रखना होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा तय करने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश से इस वर्ष लगभग 18 हजार से अधिक यात्रियों का चयन हुआ है, जिससे व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। हज समिति ने सभी चयनित आजमीन-ए-हज से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट विकल्प का चयन कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed