फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gyan Dairy trial completed, production will start with inauguration

Gorakhpur News: ज्ञान डेयरी का ट्रायल पूरा, उद्घाटन के साथ ही शुरू होगा उत्पादन

Wed, 11 Oct 2023 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 12:57 PM IST
सार

दूध प्लांट में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी। इससे पैकेड बंद दूध, दही समेत अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे। दूध के लिए पशुपालकों से अनुबंध शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार तैयार माल की बिक्री के लिए भी जगह-जगह आऊटलेट खोलने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Gyan Dairy trial completed, production will start with inauguration
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा में लगे ज्ञान डेयरी प्लांट का ट्रायल पूरा हो गया है। इस प्लांट में पैकेज्ड दूध के अलावा डिब्बा बंद दही, पनीर, छाछ, लस्सी आदि खाद्य पदार्थों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। नवरात्र में मुख्यमंत्री के हाथों इसके उद्घाटन की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन के अलावा फैक्टरी की तरफ से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्लांट के शुरू होने से गोरखपुर-बस्ती मंडल के दूध विक्रेताओं को सीधा फायदा होगा।

विज्ञापन


गीडा सेक्टर 26 में ज्ञान डेयरी का प्लांट लगा है। लगभग 20067 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस प्लांट को 13 मई 2022 को भूमि का आवंटन किया गया था। कंपनी की तरफ से 118 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।
विज्ञापन

कंपनी के जनरल मैनेजर जीपी तिवारी ने बताया कि प्लांट में दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ आदि खाद्य पदार्थों के पाश्चुराइजेशन और पैकेजिंग की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा बच्चों के लिए कई खास डेयरी प्रोडक्ट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट निर्माण के बाद 20 दिन तक इसका ट्रायल किया गया। सभी परीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब कंपनी उद्घाटन की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर समय मांगा गया है। चर्चा है कि नवरात्र के पहले दिन जब मुख्यमंत्री शहर में रहेंगे तो उसी दौरान इस प्लांट का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही दूध व दही का वितरण भी शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: इस महीने के अंत तक बन जाएगी तीसरी लाइन के लिए डीपीआर

Trending Videos

नवरात्र में मिलेगा दूध व दही

इस प्लांट में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी। इससे पैकेड बंद दूध, दही समेत अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे। दूध के लिए पशुपालकों से अनुबंध शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार तैयार माल की बिक्री के लिए भी जगह-जगह आऊटलेट खोलने की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें: बिना बरसे वापस लौटा दक्षिण-पश्चिम मानसून, अब पूरे महीने सताएगी गर्मी

कंपनी का प्रयास है कि उद्घाटन के दिन ही उत्पादों का वितरण भी शुरू हो जाए। चूंकि नवरात्र में दूध व दही की खपत बढ़ जाती है, इसलिए कंपनी का प्रयास है कि इसकी बिक्री पहले दिन से ही शुरू हो जाए। इस प्लांट के चालू होने पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के हजारों पशुपालकों को सीधा फायदा मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed