फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Groom missing before taking wedding procession 12 injured in fight

शादी का मंडप बना 'अखाड़ा': बरात ले जाने से पहले दूल्हा हुआ गायब, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 12 लोग घायल

Wed, 08 May 2024 10:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 May 2024 10:39 PM IST
सार

दूल्हे के जाने की खबर से दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे और डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से करीब बारह महिला और पुरुष घायल हो गए है।

विज्ञापन
Groom missing before taking wedding procession 12 injured in fight
थाने में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीर नगर के धनघटा के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगुरापार में दुल्हन की विदाई के लिए बरात ले जाने से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। लड़की पक्ष इंतजार करते रह गए। दूल्हा और दुल्हन पक्ष एक ही गांव के होने के चलते आपस में भीड़ गए। जमकर लात-घूसे और डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से करीब बारह महिला और पुरुष घायल हो गए हैं। पुलिस पहुंच गई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी ले रही है। दोनों पक्ष थाने में जम गए। किसी भी तरफ से थाने में तहरीर नही दी गई है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि महुली थाना क्षेत्र के झिगुरापार गांव निवासी अब्वास अहमद के लड़के और गांव की एक युवती के बीच परिजनों की रजाबन्दी के साथ विवाह तय हुआ। बकायदा लगभग पांच वर्ष पूर्व निकाह हुआ। इसके बाद दुल्हन विदाई के लिए आठ मई की तारीख मुकर्रर हुई। दुल्हन पक्ष गांव से पहुंचने वाली विदाई कराने आ रही बरात की आवभगत के लिए पूरी तरह तैयारी कर ली थी। लजीज व्यंजन तैयार हो गए थे। दुल्हन पक्ष बरात आने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच गुपचुप तरीके से दूल्हा फरार हो गया। जिसके चलते जब दोपहर तक बरात नहीं पहुंची। तो दुल्हन पक्ष दूल्हे पक्ष से जानकारी लेने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मामला बढ़ गया। इसके बाद घराती और बराती पक्ष में मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनो पक्षों की तरफ से हबीबा खातून, साजिदा खातून, इरम खातून, जावेद अहमद, खदीजा, जायदा, रुखसाना सहित करीब बारह लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ लोग को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed