फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Groom injured after fight during Marriage in Gorakhpur

यूपी: शादी में फोटो खिंचवाने के विवाद में मारपीट, दूल्हा समेत कई घायल

Sat, 12 Dec 2020 08:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Dec 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Groom injured after fight during Marriage in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल इलाके के ददरखांवा गांव में आई बरात में फोटो खिंचवाने को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। मारपीट में दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाई। सुलह समझौते की कोशिश हुई लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद बरात बिना शादी के लौट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के बब्लू सिंह की बरात शुक्रवार को ददरखांवा गांव में आई थी। द्वारपूजा व जयमाल के बाद रात में करीब 1.30 बजे विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ। सिंदूरदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी कि इसी बीच बरात में आए कुछ युवक फोटो खींचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस

घराती पक्ष के लोगों ने मना किया तो कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष भिड़ गए। दूल्हे ने बीचबचाव की कोशिश की तो घराती पक्ष के युवकों ने उसे पीट दिया। दूल्हा के अलावा प्रमोद गुप्ता, प्रद्युम्न चौहान, दिवाकर सिंह, सोनू सिंह, समरजीत आदि मारपीट में घायल हो गए।

वीडियो रिकार्डिंग कर रहे कैमरामैन का कैमरा व बरात पक्ष की एक स्कूटी भी छतिग्रस्त कर दी गई। मारपीट में लड़की पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। शनिवार को दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे। वर पक्ष अब शादी से इनकार कर रहा है। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि समझौते की कोशिशें की गई लेकिन दोनों पक्ष तैयार नहीं हुए। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed