Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Greenwood Group Housing Scheme will be equipped with modern facilities

Gorakhpur News: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी ग्रीनवुड ग्रुप हाउसिंग योजना

Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Greenwood Group Housing Scheme will be equipped with modern facilities
फोटो
विज्ञापन

- जीडीए ने रेरा से रजिस्ट्रेशन के बाद जारी किया ग्रुप हाउसिंग का डिजाइन
- क्लब, जीम, चिल्ड्रेंस प्ले एरिया के साथ मिलेगा अंडर ग्राउंड ड्रैनेज सिस्टम

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग योजना का रेरा में रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद उसकी बुकिंग की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जीडीए ने ग्रुप हाउसिंग की डिजाइन जारी की है। यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। इसमें स्वीमिंग पुल, क्लब, जीम के साथ बच्चों को खेलने के लिए चिल्ड्रेन प्ले एरिया विकसित किया जाएगा। ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग में फ्लैट्स के लिए इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई से बुकिंग करा सकते है।

जीडीए ने रामगढ़ताल के समीप 5.20 एकड़ जमीन पर ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग योजना लांच की है। इसका टेंडर भी हो चुका है। तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होगा। इसमें थ्री बीएचके के 300 तथा फोर बीएचके के 179 फ्लैट होंगे। बेसमेंट के अलावा 14 मंजिला टावर बनेगी। मवान तकनीक से इसे बनाने में 326 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बेसमेंट एवं सरफेस पार्किंग की सुविधा भी होगी, जिसमें 660 चार पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इस ग्रुप हाउसिंग में पार्क एवं लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। थ्री बीएचके का फ्लैट्स 1010 स्क्वायर फीट और फोर बीएचके फ्लैट्स करीब साढ़े तेरह सौ स्क्वायर फीट में बनना है।
विज्ञापन

ग्रीन वुड योजना, जीडीए की पहली ऐसी योजना है। इसमें फ्लैट्स के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी देने का प्रावधान किया गया है। यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना 24 घंटे सीसीटीवी सर्विलांस से आच्छादित रहने के साथ वाटर सप्लाई, रेल वाटर हार्वेसिंट अंडर ग्राउंड ड्रेनिंग सिस्टम, हिरायली से भरी प्रवेश द्वार समेत अनेक सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि ग्रीन वुड हाउसिंग योजना अबतक की सबसे बेहतर ग्रुप हाउसिंग योजना को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed