{"_id":"5ef5d3ec27af717a184e913c","slug":"gramin-dak-sevak-will-pay-up-to-ten-thousand-with-aadhar-card-from-india-post-payment-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'आधार' के मदद से घर बैठे निकाल सकेंगे रुपये, ग्रामीण डाक सेवक ऐसे करेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'आधार' के मदद से घर बैठे निकाल सकेंगे रुपये, ग्रामीण डाक सेवक ऐसे करेंगे भुगतान
Fri, 26 Jun 2020 04:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
महराजगंज में ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा शनिवार को गांवों में पहुंचकर जरूरतमंदों को दस हजार रुपये तक का आधार आधारित भुगतान किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के इस पहल से जहां जरूरतमंदों को घर बैठे भुगतान प्राप्त हो जाएगा वहीं व्यवस्था की सार्थकता भी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
जिले में 25 शाखा डाकघरों में कुल 271 ग्रामीण डाकसेवक कार्यरत हैं। कोरोना के इस संक्रमण काल में भीड़ को छांटते हुए लोगों को सुरक्षात्मक ढंग से गांव व घर तक धन उपलब्ध कराने व छोटे भुगतान को करने में ग्रामीण डाक सेवकों ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
वे खाताधारक जिनके खाते में पर्याप्त धनराशि होगी वे इस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। इससे जहां उन्हें धन निकालने के लिए कहीं जाना नहीं होगा वहीं उनके समय की भी बचत होगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी ग्रामीण डाक सेवकों को निर्देशित किया गया है कि शनिवार के दिन अधिक से अधिक जरूरतमंदों को व्यवस्था का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन
पिछली बार 6200 लोगों ने उठाया था लाभ
कुछ दिन पूर्व भी बैंक ने 500 से 2000 रुपये तक लोगों को गांव पर आधार आधारित भुगतान किया था। जिसमें कुल 6200 लोगों ने लाभ उठाया था। उन लोगों में कुल 52 लाख रुपये का वितरण किया गया।