फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed Rs 94.52 lakh on the pretext of selling the house

Gorakhpur News: मकान बेचने का झांसा देकर 94.52 लाख रुपये हड़पे

Sat, 30 Mar 2024 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 94.52 lakh on the pretext of selling the house
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर निवासी एलआईसी में अभिकर्ता पिता-पुत्र ने मकान दिखाकर 94.52 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी सिटी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस आरोपी राकेश पति त्रिपाठी, रितेश पति त्रिपाठी और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के चंद्रगुप्तनगर निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि राप्तीनगर निवासी राकेश पति त्रिपाठी एलआईसी में एजेंट हैं। बीमा कराने की वजह से उनसे अच्छे संबंध थे। वर्ष 2016 में राकेश त्रिपाठी एक करोड़ पांच लाख रुपये में अपना मकान बेच रहे थे। खरीदने के लिए वह तैयार हो गए। आरोप है कि एग्रीमेंट कराने के बाद पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में चेक के माध्यम से 94.52 लाख रुपये आरोपी पिता-पुत्र के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पीड़ित ने मकान रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो आरोपी पिता-पुत्र टालमटोल करने लगे। इसी तरह कई वर्ष बीत गए। काफी दबाव के बाद आरोपियों ने नवंबर 2023 को 78 लाख रुपये के अलग-अलग बैंकों के छह चेक दिए, जो बाउंस हो गए। पीड़ित ने चेक बाउंस होने की जानकारी आरोपियों को दी तो जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ महीने का समय लेकर मामले में समझौता करा लिया। तय समय बीतने पर पीड़ित ने दोबारा रुपये की मांग की तो आरोपी फिर टालमटोल करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने एसपी सिटी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed