फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed Rs 2.35 lakh by giving car, case registered

Gorakhpur News: कार देकर 2.35 लाख रुपये हड़पा, केस दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 2.35 lakh by giving car, case registered
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के विष्णुपुरम निवासी प्रेम प्रकाश ने कार देकर 2.35 लाख रुपये हड़प लिया। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर-2 निवासी रोहित साहनी से एक वर्ष पहले प्रेम प्रकाश की मुलाकात हुई। रोहित का आरोप है कि कार की किस्त समय से जमा न हो पाने पर प्रेम प्रकाश ने 80 हजार रुपये में कार बेच दी। इसके बाद कार की पूरी किस्त (ईएमआई) जमा हो जाने पर ट्रांसफर करने की बात कही।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि कार लेने के बाद प्रति माह किस्त जमा करने में 2.35 लाख रुपये खर्च हो गए। आरोपी पिछले साल दीपावली के पहले घर आया और एक दिन के लिए कार मांग कर ले गया। दूसरे दिन घर पहुंचे तो कार नहीं थी। कार के बारे में पूछने पर आरोपी ने गाली और धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed