फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed four lakhs in name of job got loan of six bikes on papers

Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर चार लाख हड़पे, कागजात पर करा लिया छह बाइकों का लोन

Fri, 30 Jun 2023 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jun 2023 02:24 PM IST
सार

अरुण कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे मोहल्ले का निवासी इंद्रदेव मुझे व मेरे भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ले लिया। नौकरी लगाने के लिए दिए कागजात पर हम दोनों भाइयों के नाम पर छह बाइक लोन करा लिया है।

विज्ञापन
Grabbed four lakhs in name of job got loan of six bikes on papers
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके में दो भाइयों को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लेकर हड़पने और कागजात पर छह बाइकों का लोन लेने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर पर जालसाज इंद्रदेव व एक कार एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के शहीद नगर निवासी अरुण कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे मोहल्ले का निवासी इंद्रदेव मुझे व मेरे भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ले लिया। नौकरी लगाने के लिए दिए कागजात पर हम दोनों भाइयों के नाम पर छह बाइक लोन करा लिया है। अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई विनीत कुमार स्नातक करने के वाद भी बेरोजगार घूम रहा था।
विज्ञापन


तभी इंद्रदेव ने अपने आप को लखनऊ में स्थित पीजीआई में मेडिसिन का अधिकारी बताकर हम दोनों भाइयों को स्टोरकीपर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो बार में चार लाख रुपये और कागजात ले लिया। कुछ दिन बाद लखनऊ चलने की बात हुई मगर इंद्रदेव ने बताया कि गोरखपुर में स्थित एक कार एजेंसी के मालिक के यहां ही लखनऊ पीजीआई के अधिकारी आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पिता कारपेंटर लेकिन बेटी संजना के लिए संजोए हमेशा बड़े ख्वाब, DDU में हासिल किए छह गोल्ड मेडल

यहीं पर सब कुछ हो जाएगा। जब हम लोग गोरखपुर गए तो हम दोनों भाइयों से अंग्रेजी में लिखे कागजों पर साइन करा कर घर भेज दिया गया। कुछ महीने पहले घर पर बैंक के कुछ अधिकारी आए और बताए कि आप दोनों भाइयों के नाम पर छह बाइक के लोन हैं। अगर आप बाइक की किस्त नहीं जमा करेंगे तो आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अरुण कुमार को तब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। अरुण कुमार ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर इंद्रदेव व कार एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अभी कुछ दिन पहले ही मुंडेरा बाजार के उमाशंकर उर्फ मोनू जायसवाल ने इंद्रदेव के खिलाफ चार पहिया वाहन दिलाने के नाम पर 13 लाख हड़पने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed