{"_id":"6285e6da7113921a06608c83","slug":"government-property-damaged-during-ruckus-in-chaurichaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा में बवाल: सरकारी संपत्ति को पहुंचाया गया था नुकसान, अब आरोपियों से की जाएगी नुकसान की भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा में बवाल: सरकारी संपत्ति को पहुंचाया गया था नुकसान, अब आरोपियों से की जाएगी नुकसान की भरपाई
Thu, 19 May 2022 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 May 2022 12:12 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि उपद्रवियों से सरकारी संपत्ति नुकसान के रुपयों की भरपाई की जाएगी। प्रशासन की मदद से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के राघोपट्टी निवासी धनंजय यादव को शहीद का दर्जा दिलाने के बहाने चौरीचौरा के भोंपा बाजार में उपद्रव कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों से भरपाई होगी।
विज्ञापन
नुकसान के आकलन के लिए पुलिस ने प्रशासन से सहयोग मांगा है। जल्द ही सभी के घर भरपाई की नोटिस भेजी जाएगी। न देने पर संपत्ति को नीलाम कर वसूली की जाएगी। दरअसल, उपद्रव के दौरान पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके अलावा तोड़फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीते 23 मार्च को सिक्किम में तैनात जवान धनंजय यादव की मौत हो गई थी। 25 मार्च को शवयात्रा निकाली गई थी। परिजनों की मांग थी कि शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा नौकरी और मुआवजे की मांग भी थी। आरोप है कि इसी भीड़ में सपा नेता मनुरोजन यादव समेत कई लोग शामिल होकर भीड़ को हिंसक कर दिए।
विज्ञापन
उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक को जाम करने के साथ ही पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की थी। बाद में पुलिस ने अलग-अलग गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज किए थे। जिसमें 56 नामजद और 200 अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। नामजद आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की पहल तेज कर दी है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि उपद्रवियों से सरकारी संपत्ति नुकसान के रुपयों की भरपाई की जाएगी। प्रशासन की मदद से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।